रायबरेली: लालपुर बहराना निवासी दलित पीड़िता ने दबंग विपक्षियों द्वारा धमकी देने पर एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
Raebareli, Raebareli | Jun 8, 2026
सलोन थाना क्षेत्र के,लालपुर बहराना निवासी दलित पीड़ित महिला ने अपने परिवार के साथ सोमवार को,एसपी ऑफिस पहुंचकर,शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके साथ मारपीट की गई थी।जिस पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।जिसको लेकर आरोपी लगातार,मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।थाने की पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।