माण्डलगढ़: संगम भवन बना नशेड़ियों का अड्डा, नहरें जाम और बांध में रिसाव से बढ़ी चिंता
मांडलगढ़ कस्बे में प्रशासनिक अनदेखी के चलते जल उपयोक्ता संगम भवन परिसर नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। यहां रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है और सुबह गंदगी व शराब की बोतलें मिलती हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल है। वहीं डामटी खोखरा बांध की नहरें पिछले 5 सालों से कचरे और झाड़ियों से अटी पड़ी हैं, जिससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच