झांसी: झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के कुरैश नगर में 2 पक्षों के बीच हुई झड़प, घटना का वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 24, 2026 झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कुरैश नगर में मंगलवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।