गुमला: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Gumla, Gumla | Apr 7, 2026 बिशुनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में अंकुरी टांड़ टोली निवासी 20 वर्षीय युवक सुमित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार युवक बाइक से अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बिशुनपुर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना में युवक के पैर टूटने के साथ चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं।