जैसलमेर: फतेहगढ़, सम सहित अन्य क्षेत्रों में 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर, जिला प्रशासन ने दी जानकारी
बुधवार की शाम करीब 6:50 पर मिनट पर जिला प्रशासन है प्रेस नोट जारी कर मीडिया को बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को जिले के फतेहगढ़ और सम क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा । जिला प्रशासन ने बताया कि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का आयोजन प्रदेश भर में किया जा रहा है ।