मथुरा: वृंदावन पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चाकू और चोरी का मोबाइल फोन बरामद
गौतम पाड़ा से महज 30 कदम की दूरी पर पुलिस ने इस संदिग्ध को पकड़ा पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध चाकू,600 रुपये नकद और चोरी के दो अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद हुए।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम श्याम पाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद बताया, जो मूल रूप से जिला गोंडा के थाना मनकापुर का रहने वाला है।