चाईबासा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जब तक देश में नरेंद्र मोदी जिंदा है, तब तक संविधान में कोई परिवर्तन नही कर सकता
श्री मोदी ने कहा कांग्रेस पार्टी आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमान को देना चाहती है । उन्होंने कहा मोदी के रहते आदिवासी , दलितों पिछड़ों के आरक्षण पर कोई हाथ लगा सकता है । इस तरह का संविधान विरोधी कार्य करने का प्रयास कर्नाटक में करने की साजिश की गई है । उन्होंने कहा आदिवासी का विकास भाजपा की पहली प्राथमिकता है । भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के समय झारखंड राज्य बनाने का कार्य किया गया । इसके बाद आदिवासियों के विकास के लिए जनजातीय मंत्रालय बनाया गया।