मैनपुर: गरियाबंद पुलिस पर लगाए फर्जी मुठभेड़ के आरोप, मामले को लेकर विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाया जाएगा
10 मई को पीडिया मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा पुलिस ने किया. ग्रामीणों ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गए गांव के लोगों को मारने का आरोप पुलिस पर लगाया. इस मामले में कांग्रेस जांच दल के नेताओं ने बीजापुर के गंगालूर थानाक्षेत्र के मुतवेंडी में पीडिया के पीड़ितों से मुलाकात की और पूरे मामले की जांच की मांग की ।