भीलवाड़ा: ट्रांसपोर्ट नगर में केमिकल से भरे ट्रक में लगी अचानक भीषण आग, मची अफरा-तफरी, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी
शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।घटना की सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस और नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम की आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड लगाई गईं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।