उदवंत नगर: पियनिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, दोनों हुए जख्मी
उदवंत नगर थाना क्षेत्र के पियनिया पुल के समीप बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के पिंजरोई गांव निवासी मनोज मिश्रा की पत्नी और उनके पुत्र के रूप में की गई है।