वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के विरोध में लगाया पोस्टर, कार्रवाई की मांग की
Sadar, Varanasi | May 19, 2025 ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मनों पर हमला करने में मुख्य भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय सेना के खिलाफ विवादित टिप्पणी का आरोप लगाकर वाराणसी में समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जारी कर विरोध किया। सपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में भाजपा नेताओं की तस्वीर के साथ लिखा है 'मैं गद्दार हूं'।