वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Sadar, Varanasi | May 19, 2025 चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग चौकी अंतर्गत पीयरियां पोखरी में स्थानीय मनबढ़ो द्वारा रतन गुप्ता निवासी तेलियाबाग को मारपीटकर घायल कर दिया गया, इस पूरी घटना के मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फिलहाल चेतगंज पुलिस द्वारा मुकदमा लिख एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है,