कैराना: कांधला पुलिस ने मोहल्ला गुजरान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया, तमंचा व कारतूस बरामद
Kairana, Shamli | Apr 12, 2026 कांधला थाने की पुलिस टीम एसआई अजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को शक के आधार पर पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। रविवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका नाम आसिफ है और वह मोहल्ला गुजरान कांधला का रहने वाला है।