गायघाट: लोमा गांव से अपने ननिहाल गए एक किशोर बीते तीन दिनों से लापता, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के लोमा गांव से अपने ननिहाल लक्ष्मण नगर गए एक किशोर बीते तीन दिनों से लापता है। इस मामले को लेकर लापता 16 वर्षीय किशोर जय प्रकाश कुमार की मां समता देवी ने बुधवार सुबह 10 बजे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें धसपुरा गांव के रामबली मंडल का पुत्र सन्नी कुमार पर जय प्रकाश कुमार को लापता करने का आरोप लगाया गया है