विदिशा नगर: उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान पाकर विदिशा का नाम रोशन किया
बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के चार छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया है।बुधवार दोपहर 2 बजे प्राचार्य खजान सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं।