बड़वारा: कटनी बड़वारा खण्ड के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर उभरीं गहरी दरारें, टोल वसूली पर स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा
Badwara, Katni | Jun 6, 2026 मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे तीन राज्यों को आपस में जोड़ने वाली लाइफलाइन, राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH-43) इन दिनों खुद बदहाली के आंसू रो रही है। कटनी से गुजरने वाले इस हाईवे पर स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें और गहरे गड्ढे उभर आए हैं। इन गड्ढों के कारण यह मार्ग अब राहगीरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं रह गया है।