कोलारस: आजीविका भवन कोलारस में 113 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से अदाणी फाउंडेशन द्वारा आजीविका भवन, कोलारस में मंगलबार को सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, डीपीएम और प्रोजेक्ट मैनेजर विशेष रूप से उपस्थित रहे।