कासगंज: कासगंज जनपद से 6 हज यात्री हज के लिए दिल्ली रवाना, एक-दूसरे के गले मिलकर फूल माला पहनाकर किया गया विदा
कासगंज जनपद से छः हज यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिसमें कासगंज बड्डू नगर निवासी डॉक्टर मोहम्मद फारूक व उनकी पत्नी नजमा नाज,कस्बा सहावर से मोहम्मद अनवर सिद्दीकी व उनकी पत्नी सीमा, गंजडुंडवारा से मोहम्मद सलीम कुरैशी और उनकी बेगम तबस्सुम आज दिल्ली के लिए रवाना हुए लोगों ने गमगीन आंखों से उन्हें विदा किया और अल्लाह से दुआ की कि इन्हें हज मुबारक हो।