चकिया: सोनहुल में जल जीवन मिशन के कनेक्शन बेकार, पानी न मिलने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
सोनहुल मे जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन मिलने के बावजूद पानी की आपूर्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। आज गुरुवार दोपहर 01 बजे को ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तहसील दिवस मे शिकायत के बाद भी समस्या का संबंधित विभाग द्वारा समाधान नहीं कराया गया । वही मामले मे ग्रामीणों ने जल्द पानी आपूर्ति बहाल न होने पर जिलाधिकारी से शिकायत की चेतावनी दिया।