खरगोन जिले के गोगावां थाना क्षेत्र के पाडल्या गवली में दलित समाज के दूल्हे को मंदिर में जाने से पहले ताला लगाने के आरोप लगे हैं। इसके बाद विरोध किया तो अगले दिन परिवार का हुक्का पानी बंद कर करने की बात भी सामने आई है। मामले में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत की है। दूल्हे ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी व्यथा सुनाई है।