डंडा: अनाज गबन मामले में डंडा के जनसेवक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Danda, Garhwa | Jun 8, 2026 मेराल स्थित सरकारी अनाज गोदाम से चावल गबन मामले में डंडा प्रखंड में कार्यरत वर्तमान जनसेवक सह मेराल के तत्कालीन सहायक गोदाम प्रबंधक दीपक कुमार चंचल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविशराज सिंह ने गबन की राशि जमा नहीं करने पर वारंट जारी कर संबंधित थाना को भेज दिया है।