होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को सौंपी जागरूकता अभियान की रिपोर्ट
सोमवार को मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एम्बेसेडर एवं नर्मदापुरम की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने आयोग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव से मुलाकात कर मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण जागरूकता अभियान की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान आगामी स्थानीय निकाय उपचुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता बढ़ाने के संबंध में नई गाइडलाइन भी प्राप्त की।