कटंगी: वरूड़ गांव में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, गांव में मची सनसनी
कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम वरूड़ की नर्सरी में महुआ के पेड़ पर पड़ोस के ही ग्राम कोसमी के एक शख्स का शव शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों के द्वारा फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा गया। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है।