रायसेन जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक (SP) आशुतोष गुप्ता ने कमान संभालते ही सख्त तेवर अपना लिए हैं। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में बरेली थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने शहर गस्त किया।