पुलिस ने शुरू किया "सेफ क्लिक अभियान", साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने निकाली रैली 🛡️📱
साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने "सेफ क्लिक अभियान" का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत पुलिस कंट्रोल रूम से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधिकारियों ने आमजन और विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे डिजिटल सुरक्षा अपनाएं, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी साझा न करें और साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
#SafeClickCampaign #CyberSecurity #PoliceAwareness #CyberCrime #OnlineFraud
Ujjain Urban, Ujjain | Jun 24, 2026