कैराना: कैराना के भूरा गांव निवासी ग्रामीण ने न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद भूमि पर निर्माण रोकने की मांग की
Kairana, Shamli | Jun 18, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा निवासी मतलूब ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि भूमि को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा रेडीमेड दीवार निर्माण की तैयारी की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर साठगांठ का आरोप भी लगाया!