मुज़फ्फरनगर: 8 महीने बाद लापता युवक मिला, बंधक बनाकर खेतों में कराया गया काम, रेलवे स्टेशन पर गंभीर हालत में मिला युवक
मुजफ्फरनगर में आठ माह से लापता युवक गंभीर हालत में रेलवे स्टेशन पर मिला। परिजनों का आरोप है कि मंसूरपुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर के कुछ लोगों ने उसे बंधक बनाकर रखा, खेतों में जबरन काम कराया और प्रताड़ित किया। युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने का दावा किया गया है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।