मानसी: मानसी प्रखंड में 'चलो विद्यालय की ओर' नामांकन अभियान हुआ तेज
“चलो विद्यालय की ओर” नामांकन अभियान के तहत मानसी प्रखंड में सोमवार दिन के 1:00 को शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर पहल की जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक संयुक्त रूप से सहयोग और अनुश्रवण कर रहे हैं। लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे और सभी का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। वही