बलरामपुर शुक्रवार फ़ैशन अफिनिटी द्वारा आयोजित टॉप मेकअप आर्टिस्ट कॉन्टेस्ट सीज़न-13 के जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले में बलरामपुर की पूनम अधिकारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘टॉप मेकअप आर्टिस्ट सरगुजा 2026’ का खिताब अपने नाम किया।अम्बिकापुर के होटल सिटी इन में आयोजित प्रतियोगिता में पूनम ने अपनी कला और तकनीकी निपुणता से निर्णायकों को प्रभावित किया