महागामा: नेवनियाकित्ता स्कूल में लगा चापाकल खराब रहने के कारण स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को पेयजल की समस्या हो रही है।
Mahagama, Godda | Jun 13, 2026 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नेवनियाकित्ता में लगा चापाकल महिनों से खराब पड़ा है जिसके कारण बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल की मरम्मत कराने को लेकर विभाग को जानकारी दी गई है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई होता नहीं दिख रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।