सुल्तानपुर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने जिले के पीटीएस एसपी बृजेश कुमार को किया सम्मानित
भारतीय धरोहर संस्था के तत्वावधान में एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर नयी दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिवप्रताप शुक्ल ने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्र को सम्मानित किया | यह सम्मान उन्हें स्वलिखित लेखों द्वारा प्राचीन भारतीय धरोहर के संरक्षण में अप्रतिम सहयोग और प्रोत्साहन के लिए दिया गया है |