सुल्तानपुर: गोल्डन प्लाजा में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन का कार्यक्रम हुआ आयोजित, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
शहर के दरियापुर स्थित गोल्डेन प्लाजा में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में काज़ी ए शहर मौलाना अब्दुल लतीफ रहें।कार्यक्रम में मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।इस मौके पर निसार अहमद "गुड्डू",हाजी हारून,सभासद आरिफ अंसारी व जिलाध्यक्ष फरहत उल्ला अंसारी मौजूद रहें।