बदनावर: बदनावर क्षेत्र में सोयाबीन की कटाई शुरू, अर्ली वैरायटी की फसल पककर तैयार
Badnawar, Dhar | Sep 21, 2024 खरीफ फसल की मुख्य फसल सोयाबीन की कटाई का काम शुरू हो गया है। अर्ली वेरायटी की सोयाबीन पहले आ जाती है और एक सप्ताह में इसकी कटाई भी लगभग पूरी हो जाएगी। इसके तुरंत बाद ही देरी से आने वाली प्रजाति की कटाई शुरू होगी। मालवा में सोयाबीन मुख्य फसल मानी जाती है। इसलिए करीब एक पखवाड़े तक सोयाबीन की कटाई का दौर चलेगा।