हिलसा: डीपीएस स्कूल के पास गरमजरूआ ज़मीन को लेकर मारपीट, चार घायल
Hilsa, Nalanda | May 26, 2026 डीपीएस स्कूल के पास गरमजरूआ जमीन को लेकर मारपीट, चार घायल,हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के डीपीएस कॉलोनी स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के पास मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गरमजरूआ जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के तीन तथा दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज कराया गया।