रफीगंज: रफीगंज के गोरडिहा में सड़क हादसे में प्राथमिकी दर्ज, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रफीगंज–गया मुख्य मार्ग पर गोरडिहा गांव के समीप गुरुवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शनिवार दोपहर 1:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृतक लक्ष्मण यादव अपने पीछे पंच पुत्र एवं पत्नी को छोड़कर चले गए। मृतक गुरारू थाना क्षेत्र के गेंद बीघा के रहने वाले थे।