खुरई: शिवाजी चौराहे पर युवाओं ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, मूर्ति पर माल्यार्पण कर आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Khurai, Sagar | Feb 19, 2025 बुधवार शाम लगभग 4 बजे शिवाजी चौराहे पर युवाओं ने शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। भाजपा नेता देशराज सिंह यादव के नेतृत्व दर्जनों युवकों ने शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके जयकारे लगाए। इस अवसर पर बजरंग दल के पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने जीवन में साहस, धर्म और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है