खुरई: उत्कृष्ट विद्यालय के सामने निजी अस्पताल में इलाज के लिए आए बुजुर्ग ने अस्पताल के बाहर ही दम तोड़ दिया
Khurai, Sagar | Feb 18, 2025 मंगलवार रात लगभग 8 बजे स्टेशन रोड स्थित निजी अस्पताल के बाहर एक बुजुर्ग की मौत हो गई, बुजुर्ग अस्पताल में इलाज कराने आया था लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस जांच में जुटी, जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे ने बताया कि उसके ताऊ खुरई में रहकर चौकीदारी सब्जी बेचते थे। कुछ तबियत बिगड़ने से इलाज के लिए आए थे,अस्पताल के बाहर मौत हो गई