फैज़ाबाद: महानगर कमेटी ने गुलाबबाडी स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन का जन्मदिन मनाया
समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर कमेटी के संयोजन में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन का जन्मदिन मनाया गया, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव सहित हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने केक काटा।