शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की अंतिम छोर तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने एवं जन शिकायतों की संभावित निराकरण के भाव को लेकर सुशासन सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार दोपहर 12 बजे से प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम जहरमऊ में आयोजित किया गया। शिविर में जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीणा एवं सीओ विनोद मरावी शामिल हुए।