धमतरी: धमतरी पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 121 आरक्षकों को किया गया इधर से उधर
धमतरी पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के आदेश पर जिला पुलिस बल में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट एवं कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ 121 आरक्षकों और महिला आरक्षकों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश।