खरगोन शहर में पेयजल संकट की आशंका के बीच अब यह राहत की खबर है कि 15 जून तक शहर में जल संकट के हालात नहीं बनेंगे। खारक बांध से छोड़ा गया 0.5 एमसीएम पानी उमरखली रोड स्थित बैराज तक पहुंच गया है। शनिवार से शहर में पूरी क्षमता के साथ पेयजल वितरण किया गया।