बहराइच: ज़िले में कोडीन युक्त सीरप के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित टीम द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी: एसपी
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच ने बताया कि जनपद में कोडीन युक्त कफ सीरप के अवैध कारोबार से संबंधित मामलों में कड़ी कार्यवाही किए जाने को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसके द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दौरान उन्होंने बताया की दरगाह थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई है और गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।