बाराबंकी मे एक लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल विडिओ देवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है,यह वीडियो एक फेसबुक आईडी पर साझा किया गया है।वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को एक महिला के साथ बंदूक से फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है।यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब सुप्रीम कोर्ट ने हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है।