झालरापाटन: झालावाड़ के डाक बंगला रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
झालावाड़ के डाक बंगला रोड पर गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे एक अज्ञात जने का शव पड़ा हुआ मिला है। मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने जब सड़क के किनारे गड्ढे में शव पड़ा हुआ देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एसआरजी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।