जगदीशपुर: आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: भागलपुर स्टेशन पर विदेशी शराब बरामद
यात्रियों की सुरक्षा, बच्चों के संरक्षण तथा रेलवे परिसरों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार विशेष अभियान चला रही है। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त आशिम कुमार कुल्लू के पर्यवेक्षण में संचालित किया।