खगौल: दानापुर में पहली तेज बारिश में डूबी सड़कें, कई मोहल्लों में जलजमाव,एसडीओ और ईओ ने लिया जायजा
दानापुर में देर रात हुई पहली तेज बारिश ने दानापुर नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ घंटों की बारिश के बाद ही कई वार्डों की सड़कें,गलियां और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए। जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नालों की समय पर सफाई नही