करनैलगंज: मकर संक्रांति के अवसर पर पसका संगम तट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, सुरक्षा के लिए SDRF व पुलिस बल तैनात
मंगलवार मकर संक्रांति के मौके पर पसका संगम तट पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं ने संगम तट पर पहुंचकर सूर्य नारायण की पूजा अर्चना की और पुण्य लाभ की प्राप्ति के लिए सरयू-घाघरा नदी के संगम तट पसका मे स्नान किया।ASP राधेश्याम राय ने बताया श्रद्धालुओ की सुरक्षा हेतु SDRF व भारी मात्रा मे पुलिस के जवान तैनात है।