चूरू: चूरू में श्रीराम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव शुरू, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
Churu, Churu | Jun 3, 2026 चूरू। अधिकमास के अवसर पर श्रीराम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। गोपाल मंदिर से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेश में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ यात्रा श्रीराम मंदिर पहुंचि।