धमतरी: युवा कांग्रेस ने असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की
बता दे कि असम में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर टिप्पणी से कांग्रेसी आक्रोशित हो गए हैं। जिसको लेकर धमतरी में युवा कांग्रेस द्वारा गांधी मैदान के पास असम के सीएम का पुतला दहन कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।