सहारनपुर: शिवसेना में फूट पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान, कहा- 'डेमोक्रेसी कमजोर हो रही'
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शिवसेना में फूट को लेकर बुधवार दोपहर 2:00 बजे तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को तोड़ा, धमकाया और दबाया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। इमरान मसूद ने कहा कि अगर कोई सांसद उस विचारधारा को छोड़ दे जिस पर वे चुने गए थे, तो उनका कर्तव्य और बेसिक एथिक्स यही मांगता है कि वे फैसला लें और इस्तीफा दें।